सेमीफाइनल हार के बाद भी ट्यूशेल का भरोसा कायम, बोले- इंग्लैंड के पास 60 साल में सबसे बड़ा मौका

Follow Us

मुंबई। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने टीम का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने अपनी रणनीति का बचाव करते हुए कहा कि मैच के दौरान लिए गए फैसलों पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। अब इंग्लैंड की नजर तीसरे स्थान के मुकाबले में फ्रांस को हराकर टूर्नामेंट का शानदार अंत करने पर है। अर्जेंटीना के खिलाफ इंग्लैंड को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। मैच के आखिरी पलों में टीम के रक्षात्मक रवैये को लेकर आलोचना हुई, लेकिन ट्यूशेल ने कहा कि उन्होंने हालात को देखते हुए वही फैसले लिए जो टीम के लिए सही लगे।

कोच ने हार की जिम्मेदारी खुद लेते हुए कहा कि, टीम के प्रदर्शन का जवाबदेह हेड कोच होने के नाते वह हैं। उन्होंने खिलाड़ियों और स्टाफ पर कोई दोष नहीं लगाया और कहा कि सभी ने मैदान पर अपना पूरा प्रयास किया। ट्यूशेल ने माना कि, अर्जेंटीना के अनुभव और खिलाड़ियों की क्षमता ने मुकाबले में अंतर पैदा किया। उन्होंने शारीरिक थकान को भी हार की एक वजह बताया। हालांकि, उनका मानना है कि इंग्लैंड के पास अब भी इतिहास रचने का मौका है। फ्रांस के खिलाफ तीसरे स्थान के मुकाबले को लेकर ट्यूशेल ने कहा कि भले ही कोई खिलाड़ी इस मैच में खेलना नहीं चाहता, लेकिन यह इंग्लैंड के लिए पिछले छह दशकों का सबसे बड़ा अवसर साबित हो सकता है।