महादेव सट्टा ऐप केस: टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से ED की पूछताछ जारी, तीसरे दिन भी जांच एजेंसी के सामने होंगी पेश

Follow Us

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार जारी है। इस मामले में अब टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से पूछताछ की जा रही है। ED आज लगातार तीसरे दिन उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले दूसरे दिन भी ED अधिकारियों ने शेफाली बग्गा से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी उनसे ऑनलाइन बेटिंग ऐप के प्रचार और इससे जुड़े कथित नेटवर्क को लेकर जानकारी जुटा रही है।

सूत्रों के अनुसार, ED की जांच विदेश से संचालित ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन और टेलीग्राम चैनलों से जुड़े संभावित लिंक पर केंद्रित है। एजेंसी को इस संबंध में कुछ डिजिटल सबूत मिलने की भी जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान ED का फोकस खंजन जगदीश कुमार ठक्कर और शेफाली बग्गा के बीच कथित संबंधों के साथ-साथ हवाला और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क के एंगल पर भी है। एजेंसी इस मामले में जुड़े लोगों की भूमिका और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।