BREAKING NEWS: रायपुर में एक ही घर में मिले 5 शवः पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, 8 महीने पहले ही आए थे रहने

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार देर रात एक ही घर से पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना संजय नगर इलाके की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार करीब आठ महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था

कल शाम से नहीं खुला घर का गेट
टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर इलाके से स्थानीय रहवासियों ने घटना की जानकारी दी है। पड़ोसयों ने बताय, कि घर कल शाम से नहीं खुला है।

पड़ोसियों के अनुसार घर के अंदर पांच लोगों का शव है। पुलिस की टीम जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतकों की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।