कोयला-शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की EOW रिमांड 22 जुलाई तक बढ़ी

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस नेता एवं पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उनकी आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की पुलिस रिमांड बढ़ाते हुए उन्हें 22 जुलाई तक हिरासत में भेज दिया है।

रामगोपाल अग्रवाल के बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने रिमांड बढ़ाए जाने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, EOW ने आगे की पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त पुलिस रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी। इससे पहले वह 9 दिनों तक EOW की रिमांड पर रह चुके हैं।

गौरतलब है कि रामगोपाल अग्रवाल को पहले कोयला घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान EOW ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल जांच एजेंसी दोनों मामलों में उनसे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि बढ़ी हुई रिमांड के दौरान EOW घोटालों से जुड़े वित्तीय लेन-देन, अन्य आरोपियों की भूमिका, दस्तावेजी साक्ष्यों और कथित आर्थिक अनियमितताओं के संबंध में रामगोपाल अग्रवाल से विस्तृत पूछताछ करेगी।