आमापारा में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा युवक गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस की कार्रवाई

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आजाद चौक थाना पुलिस ने आमापारा स्थित कारी तालाब के पास धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित पाण्डेय (18 वर्ष) , निवासी चंगोराभाठा, थाना डी.डी. नगर, रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।