अगर आप वेजिटेरियन हैं और घर पर कुछ नया व स्वादिष्ट बनाने का मन है, तो बिना ओवन और बिना अंडे की एगलेस चॉकलेट ब्राउनी एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बेहद आसान तरीके से कड़ाही में तैयार किया जा सकता है। मुलायम टेक्सचर और चॉकलेटी स्वाद वाली यह ब्राउनी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।
सामग्री:
- 3/4 कप मैदा
- 1/3 कप कोको पाउडर
- 1/2 कप मक्खन
- 3/4 कप दही
- 1 कप डार्क चॉकलेट (टुकड़ों में)
- 3/4 कप चीनी
- 2 चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 चम्मच वनीला एसेंस
- 1/4 चम्मच नमक
- 1/2 कप कटे हुए अखरोट और बादाम
- 8×8 इंच की बेकिंग ट्रे
बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में एक चम्मच नमक डालकर उसके बीच में स्टैंड या छोटा कटोरा रखें और 10 मिनट तक प्री-हीट होने दें। इस दौरान एक बाउल में पिघली हुई डार्क चॉकलेट और मक्खन मिलाएं। फिर इसमें चीनी, दही और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
अब मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर मिलाकर गाढ़ा और स्मूद बैटर तैयार करें। बेकिंग ट्रे को मक्खन से ग्रीस करें और उसमें बैटर डाल दें। ट्रे को पहले से गर्म की गई कड़ाही में स्टैंड के ऊपर रखें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 40–45 मिनट तक पकाएं।
बीच-बीच में टूथपिक डालकर जांच करें। यदि टूथपिक साफ बाहर निकल आए, तो ब्राउनी तैयार है। पकने के बाद इसे ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें। बिना ओवन की यह एगलेस ब्राउनी स्वाद और सॉफ्टनेस में किसी बेकरी से कम नहीं लगेगी।
