रायपुर में रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री साय के साथ निभाई ‘छेरा-पहरा’ की परंपरा

Follow Us

रायपुर। भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भगवान जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पारंपरिक

‘छेरा-पहरा की रस्म निभाई।

राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रथयात्रा महोत्सव में सांसद बृजमोहन अग्रवाल , विधायक पुरंदर मिश्रा , अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाप्रभु के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ रथयात्रा में भाग लिया।