रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री राजेश अग्रवाल और रामविचार नेताम ने विधायकों के सवालों के जवाब दिए।
आज सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को पारित किया जाएगा और उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (संशोधन) अधिनियम सदन में पेश करेंगे।
सदन की कार्यवाही के दौरान कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचीबद्ध हैं, जबकि 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा गृहमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (संशोधन) विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में पेश करेंगे।
वहीं विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे। आज की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
