वैभव सूर्यवंशी को मिले मौका, लेकिन किसी को ड्रॉप न किया जाए: संजू सैमसन पर भरोसा कायम रखने की वकालत

Follow Us

नई दिल्ली। दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के चयन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें टीम में जगह देने के लिए किसी सीनियर खिलाड़ी को बाहर करना सही नहीं होगा। पुजारा ने स्पष्ट कहा कि, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लगातार मौके मिलने चाहिए। उनके अनुसार, सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में खुद को साबित किया है और टीम को उनके अनुभव की जरूरत है।

उन्होंने सुझाव दिया कि, अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका देना ही है, तो यह किसी खिलाड़ी को आराम देकर किया जाना चाहिए, न कि किसी को ड्रॉप करके। उन्होंने कहा कि भारत के टॉप ऑर्डर-संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन—में किसी भी खिलाड़ी को हटाना सही नहीं होगा। पुजारा ने कप्तान श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने दबाव की स्थिति में 68 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इस बयान ने टीम चयन को लेकर जारी बहस को और तेज कर दिया है, जहां युवा प्रतिभा और अनुभव के बीच संतुलन को लेकर चर्चा जारी है।