रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्डो में जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदो की अनुशंसा से शीघ्र वार्डो के विभिन्न प्रमुख मार्गों में 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत ढाई करोड रू. की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण के नये विकास कार्य करवाकर विभिन्न प्रमुख मार्गो को यातायात सुगम व सुव्यवस्थित बनाया जायेगा। आपको बता दें की आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने निगम वित्त विभाग अध्यक्ष महेन्द्र खोडियार एवं अन्य संबंधित अभियंताओं की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत नहर पारा झूलेलाल चौक में रोड टारींग मशीन के समक्ष श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर सडक डामरीकरण के नये विकास कार्यों को भूमिपूजन करते हुए शुभारंभ किया। महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौड ने नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर और अधीक्षण अभियंता को तत्काल संबंधित स्वीकृत मार्गों में सडक डामरीकरण के नये विकास कार्य प्रारंभ करवाकर शीघ्र सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में जनउपयोग हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया। अधिकारियों को सडक डामरीकरण के नये विकास कार्य करवाने के दौरान सड़क की ढाल का विशेष ध्यान रखने महापौर और सभापति ने निर्देशित किया ताकि सड़क किनारे निकास सुगमता से कायम हो सके और लंबे समय तक नये सड़क डामरीकरण कार्यों का वांछित लाभ नागरिको को प्राप्त हो सके।
सड़क डामरीकरण के नये विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, महापौर चौबे ने किया कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ
