PSC छात्रा आत्महत्या मामले में प्रेमी पर केस दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ्ता

Follow Us

बिलासपुर। जरहाभाठा क्षेत्र में पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा आयुषी कुर्रे उर्फ खुशी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी दीपक कुमार खाण्डे उर्फ चेरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंधों में तनाव, मानसिक प्रताड़ना और उपेक्षा के कारण छात्रा अवसाद में चली गई थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आयुषी ने अलग-अलग किश्तों में दीपक के खाते में 67 हजार रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी।

घटना वाले दिन आयुषी ने दीपक से संपर्क करने के लिए 38 बार कॉल किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दीपक किसी अन्य महिला के संपर्क में था, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। मानसिक तनाव से परेशान होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया।मर्ग जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।