96 घंटे के ऑपरेशन में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 96 घंटे तक चले विशेष ऑपरेशन में नशे के लोकल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान हेरोइन, एमडी ड्रग्स, गांजा और नशीली टैबलेट्स जब्त की गईं। साथ ही 4 आर्म्स एक्ट के मामलों में भी गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने टिकरापारा, सिविल लाइन, न्यू राजेंद्र नगर, खमतराई और डीडी नगर क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर अफसर कादर भी शामिल है, जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराधों के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की हेरोइन, एमडी, गांजा, नशीली टेबलेट्स, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अब तक नारकोटिक एक्ट के 49 मामलों में 113 आरोपियों की गिरफ्तारी कर 2.63 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया जा चुका है।