लखनऊ। राम मंदिर के चढ़ावे में गबन के आरोप के बाद इस मामले में कथावाचक रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने अखिलेश यादव के लिए कहा कि “वे सही नहीं कह रहे है।मैं केवल इनता ही कह सकता हूं कि एक रूपया भी चोरी नहीं हो रहा है।” रामभद्राचार्य राम मंदिर ट्रस्ट पर पूरी तरह भरोसा जताया है. उन्होंने इस आरोप को नकार दिया है।
बता दें कि शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए सरकार पर गंभीर सवालिया निशान लगाया है। अखिलेश ने राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब होने का दावा किया है।अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट और सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला दुनिया भर के रामभक्तों की आस्था से जुड़ा है और न्यायालय को इसका स्वतः संज्ञान लेना चाहिए. अखिलेश ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की चुप्पी शर्मनाक है और सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।
अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि ‘समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि ‘राम मंदिर’ के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पाई गई है। ये मंदिर ट्रस्ट के लिए अत्यंत शर्मनाक स्थिति है। कोई भी सफाई देने के लिए सामने नहीं आना चाहता है। न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने की मांग है. क्योंकि इसका सीधा संबंध वैश्विक स्तर पर समस्त सनातनी समाज की प्रभु राम में गहरी आस्था से जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदिग्ध है।
