मुंबई। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में बेहद आकर्षक विंटेज लुक में नजर आईं। अपने खास फैशन सेंस के लिए मशहूर कंगना ने एक बार फिर पारंपरिक भारतीय परिधान में ग्लैमर का तड़का लगाया। कंगना ने जयपुर के लेबल रुखमणी की आइवरी टोन साड़ी पहनी थी, जिसमें ब्लैक पोल्का डॉट्स और रंग-बिरंगे फ्लोरल प्रिंट का खूबसूरत मेल देखने को मिला। स्लीवलेस ब्लाउज और साड़ी की क्लासिक स्टाइलिंग ने उनके लुक को और निखारा। उन्होंने अपने लुक को मोतियों और हीरों से जड़ी लग्जरी ज्वेलरी के साथ पूरा किया। पर्ल चोकर नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स ने उनके विंटेज अंदाज को शाही स्पर्श दिया। कंगना ने बालों को स्लीक हाई पोनीटेल में स्टाइल किया था, जबकि विंग्ड आईलाइनर, न्यूड मेकअप और छोटी काली बिंदी ने उनके लुक को और आकर्षक बनाया। जिमी चू की हील्स के साथ उन्होंने अपने पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश अंदाज में पेश किया।
