बिलासपुर। इंजन ऑयल एजेंसी दिलाने और 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ चैनल पार्टनर बनाने का लालच देकर एक रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर ओडिशा की एक कंपनी के डायरेक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में रकम लेकर एजेंसी दिलाने का वादा किया, लेकिन बाद में न तो एजेंसी दी और न ही निवेश की गई राशि वापस की। मामले में भुवनेश्वर में दर्ज जीरो एफआईआर को बिलासपुर के सरकंडा थाने स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
इंजन ऑयल एजेंसी दिलाने का झांसा, रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख की ठगी
