धमतरी/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी और रायपुर में आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धमतरी जिले के छाती के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे छाती पहुंचकर वे क्षेत्रीय चंद्रनाहु कुर्मी समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायपुर लौट आएंगे। शाम 4 बजे वे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। वहीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचेंगी। वे सुबह नई दिल्ली से रायपुर पहुंचकर पिछड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगी। अपने दौरे के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और रमेन डेका से भी भेंट करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे बूढ़ापारा स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित पिछड़ा वर्ग संगठन के सामाजिक प्रगति चिंतन सम्मेलन में शामिल होंगी।
