रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी और जेसीआई सुपर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और वृक्षारोपण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेश अग्रवाल, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और जल स्रोतों व हरित क्षेत्रों के संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान ग्रीन आर्मी के नए सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा विभिन्न जोन अध्यक्षों और सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में 50 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य की घोषणा की गई। साथ ही 15 जून से वृक्षारोपण अभियान और 3 जुलाई से “नो व्हीकल डे” अभियान शुरू करने की जानकारी दी गई। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छ-हरित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
