नीमधा पहुंचे CM साय, सुशासन तिहार में लिया योजनाओं का फीडबैक

Follow Us

मरवाही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम नीमधा में आयोजित जनचौपाल में आमजनों और हितग्राहियों से सीधे संवाद किया। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ‘बिहान’ स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लखपति दीदी बनने की अपनी प्रेरक कहानी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की गईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।