ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Follow Us

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत तमनार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने जरीकेन में महुआ शराब होने और बिक्री के लिए परिवहन करना स्वीकार किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार चौहान (23) निवासी रतनपुर केशला, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम मिलूपारा, थाना तमनार के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।