रायपुर/मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय एक कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई से रायपुर पहुंचे, जहां से वे सीधे बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। रायपुर एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात जनता से रिश्ता के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता से हुई। इस दौरान दोनों ने आत्मीय बातचीत की और पुराने दिनों की यादें साझा कीं। राहुल रॉय 1990 के दशक के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार रहे हैं। फिल्म आशिकी से उन्हें देशभर में जबरदस्त पहचान मिली थी और वे युवाओं के बीच रोमांटिक हीरो के रूप में बेहद लोकप्रिय हुए। उनकी फिल्मों ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड स्थापित किए थे। गौरतलब है कि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक Mahesh Bhatt ने राहुल रॉय को लेकर कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया था, जिनमें आशिकी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।
