बारनावापारा अभयारण्य में नियमों का पालन, सफारी मार्ग से आवागमन नहीं होने की पुष्टि

Follow Us

बलौदाबाजार। बारनावापारा अभयारण्य में वन विभाग द्वारा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। वनमंडल अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अभयारण्य के सफारी मार्गों का उपयोग आवागमन के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है और संबंधित मामले की जांच में किसी प्रकार के नियम उल्लंघन की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू 28 मई को निजी कार्य से पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामशरण यादव से मिलने बारनावापारा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कैंटीन में भोजन किया और शाम को वापस लौट गए। लौटते समय रास्ते में दिखाई दिए वन्यजीवों का वीडियो उत्सुकतावश बनाया गया था।

जांच में पाया गया कि यात्रा के दौरान केवल मुख्य मार्ग का उपयोग किया गया तथा किसी भी सफारी मार्ग का प्रयोग नहीं हुआ। साथ ही, किसी वन्यजीव को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वन विभाग ने बताया कि अभयारण्य के भीतर स्थित 19 गांवों में लोगों का नियमित आवागमन होता है, इसलिए मार्गों पर वन्यजीवों का दिखाई देना सामान्य बात है।