दुर्ग। जिले के महेश नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर, सरस्वती नगर में आयोजित समस्या मार्गदर्शन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा शामिल हुए। इस अवसर पर जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। अरुण वोरा ने कहा कि, ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

