ब्रिटेन में बड़ा सैन्य हादसा: रॉयल नेवी का शक्तिशाली ‘मर्लिन’ हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 क्रू मेंबर्स की मौत

Follow Us

लंदन। ब्रिटेन के डेवॉन काउंटी (Devon) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ बुधवार सुबह एक सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान रॉयल नेवी का ‘मर्लिन एमके4’ (Merlin Mk4) हेलीकॉप्टर अप्रत्याशित रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार तीन क्रू मेंबर्स की मौके पर ही मौत हो गई। रॉयल नेवी के प्रमुख जनरल ग्विन जेनकिंस ने खुद इस दर्दनाक घटना की पुष्टि की है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। सेना के अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 4 बजे उस वक्त हुआ जब हेलीकॉप्टर अचानक एक खेत में जा गिरा। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह किसी तकनीकी खराबी, खराब मौसम या किसी अन्य वजह से हुआ। सेना ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

रॉयल नेवी का यह हेलीकॉप्टर बेहद शक्तिशाली और भरोसेमंद माना जाता है। इसे उड़ाने के लिए 4 क्रू मेंबर्स की आवश्यकता होती है और इसमें एक साथ 24 जवानों को ले जाने की क्षमता है। इसका मुख्य उपयोग समुद्र में दुश्मन की पनडुब्बियों से मुकाबले, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन और समुद्री गश्त के लिए किया जाता है।