विधायक रामकुमार टोप्पो का नार्को टेस्ट हो, नायब तहसीलदार की मांग के बीच तहसील में हड़ताल

Follow Us

अंबिकापुर। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और राजापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। नायब तहसीलदार ने नार्को टेस्ट की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, विधायक रामकुमार ने दोहराया कि वे हर जांच के लिए तैयार हैं। इस बीच, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने प्रदेशव्यापी समर्थन के तहत कलम बंद–काम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। सरगुजा जिले के राजस्व निरीक्षक और पटवारी भी इस हड़ताल में शामिल हैं। इससे राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हुआ है। तहसील कार्यालय खुले रहने के बावजूद कोई कार्य नहीं हुआ, और लिपिकीय संवर्ग केवल लंबित कार्यों में व्यस्त रहा।
राजस्व कर्मचारियों ने कलाकेंद्र मैदान में धरना देकर अपने समर्थन और मांगों का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि राजापुर उप तहसील में नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की घटना के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।