साउथ सिनेमा की फिल्म ‘नागबंधम’ का नया पोस्टर जारी

Follow Us

 नई दिल्ली। साउथ सिनेमा में एक बार फिर से एक और नई कहानी पर्दे पर पेश होने जा रही है। जी हां, पिछले काफी वक्त फिल्म ‘नागाबंधम’ को लेकर बना हुआ जबरदस्त बज लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं और हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर साझा किया गया है।

  • सामने आया ‘नागबंधम’ का पोस्टर

बीते दिनों ही ‘नागबंधम’ (Naagbandham) का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। टीजर इतना शानदार था कि लोगों ने इसके ट्रेलर की डिमांड तक कर डाली और अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, मेकर्स इससे जुड़े पोस्टर्स को रिलीज कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई है।

  • कब रिलीज होगी फिल्म?

हर नए अपडेट के साथ ‘नागबंधम’ लगातार सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रही है, खासकर इसके दमदार कैरेक्टर पोस्टर्स ने फिल्म की दुनिया और किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म के गानों को भी ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जहां ‘नमो रे’ ने यूट्यूब पर 10 मिलियन व्यूज़ पार कर लिए हैं, वहीं फिल्म का एक और गाना भी खूब चर्चा में है। इसके अलावा फिल्म के टीजर को पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है।