बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती नीचे गिर गए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को एंबुलेंस के जरिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ।
