बस्तर। दंतेवाड़ा के छिंदनार में बुधवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने “बदलते बस्तर” की तस्वीर को और स्पष्ट कर दिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ मैदान में खेलते नजर आए। आदिवासी बच्चों के लिए यह पल किसी सपने के सच होने जैसा था। जिनको वे अब तक टीवी, किताबों और अखबारों में देखते-पढ़ते आए थे, वही सचिन आज उनके साथ खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों में जबरदस्त उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला, और मैदान पर हर पल उनके लिए यादगार बन गया।


