ब्रेकिंग: जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश, पहाड़ पर लगी भीषण आग

Follow Us

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक प्राइवेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि, विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरा पहाड़ से टकराने के बाद क्रैश हो गया, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लाल उमेद सिंह भी स्थिति का जायजा लेने मौके के लिए निकल चुके हैं। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद पहाड़ से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता साफ देखी जा सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, विमान में कितने लोग सवार थे या कोई यात्री मौजूद था या नहीं। प्रशासन ने अभी किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और स्थिति की जांच की जा रही है। पुलिस और आपदा प्रबंधन दल पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।