केतु का मघा नक्षत्र में गोचर: इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा जबरदस्त लाभ, जाने क्या है खास

Follow Us

आज 20 अप्रैल से 25 नवंबर तक केतु मघा नक्षत्र में रहेगा, जो स्वयं केतु से संबंधित माना जाता है. इस कारण यह गोचर विशेष रूप से प्रभावशाली रहेगा और कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. ज्योतिष के अनुसार केतु रहस्य, कर्म और अचानक होने वाले बदलावों का ग्रह है. जो हमेशा नकारात्मक परिणाम नहीं देता. इस अवधि में करियर में प्रगति, आय में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिल सकती है. वहीं इस समय लंबे समय से रुके कार्य भी पूरे होने के संकेत है. हालांकि राहु-केतु का प्रभाव अचानक घटनाओं और मानसिक उतार-चढ़ाव भी ला सकता है. खासकर राजनीति और कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए. फिर भी, यह गोचर कई लोगों के लिए सकारात्मक परिवर्तन और नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है.

वृषभ राशि
केतु का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा. करियर में आ रही रुकावटें दूर होगी. नए अवसर मिलेंगे. अचानक धन लाभ के योग बन रहे है. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा. अटके प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ेगे. कार्यस्थल पर आपकी स्थिति पहले से मजबूत होगी. कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों की आय में वृद्धि होगी. बिजनेस में लाभ मिलेगा. विदेश से धन लाभ के संकेत है. मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी. निवेश के लिए समय अनुकूल बन रहा है. पुराने कर्ज से राहत मिलने के भी योग है.

सिंह राशि
केतु के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ के संकेत है. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पारिवारिक रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह परिवर्तन सकारात्मक रहेगा. निवेश से लाभ होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. विदेश से जुड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. रुका हुआ धन वापस मिलने के योग है.