पड़ोसी मुल्कों में पेट्रोल की कीमतों ने मचाया हाहाकार, क्या भारत में भी बढ़े दाम? जानें आज का ताजा भाव

Follow Us

नई दिल्ली। अमेरिका-इस्राइल-ईरान के बीच भले ही युद्धविराम लागू है, जिसकी मियाद 22 अप्रैल को खत्म हो रही है, लेकिन इससे पहले जंग और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बड़े पैमाने पर प्रभावित होने के कारण एशिया के कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। हालांकि, भारत में ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और पेट्रोल की कीमतें स्थिर ही रहीं। आपको बता दें की ताजा अपडेट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड में 5.51 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसके बाद यह 95.89 डॉलत प्रति बैरल पहुंच गया है। इसी बीच भारत की सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी है। देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये / लीटर है।

हालांकि, दिल्ली के मुकाबले चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमतें अलग है, राज्य में पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये ज्यादा है। दिल्ली में जहां पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये / लीटर है, वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी में इनके भाव कमश: 104.99 और 91.81 हैं। हमारे देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में मिल रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 82.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 78.05 रुपये प्रति लीटर है। इस श्रेणी में कई अन्य शहर भी शामिल हैं। वहीं बांग्लादेश में पेट्रोल 90.95 रुपये /लीटर, भूटान में 97.88 रुपये/ लीटर, पाकिस्तान में 122.42 रुपये/ लीटर, चीन में 130.11 रुपये/ लीटर, श्रीलंका में 134.38 रुपये/ लीटर, नेपाल में 136.86 रुपये/ लीटर और म्यांमार में 146.82 रुपये/ लीटर है। एक तरफ जहां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वहीं हमारे देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, विश्लेषक इसके पीछे मौजूदा चुनाव को हवाला देते हैं, जबकि सरकार संघर्ष की स्थिति में देशवासियों के हितों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दोहराती है।