दीपिका और रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारियां? खास अंदाज़ में दी बड़ी खुशखबरी का संकेत

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। उन्होंने बेहद अलग अंदाज़ में इशारा दिया—अपनी बेटी “दुआ” की तस्वीर साझा करते हुए, जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही है और उसमें रिजल्ट पॉजिटिव दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि दीपिका और रणवीर सिंह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने इसे “बेबी नंबर 2” की घोषणा मान लिया और सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। कई लोग दुआ के “बड़ी बहन” बनने की बात करते नजर आए। इस खबर पर कई सेलेब्रिटीज ने भी खुशी जताई और कपल को शुभकामनाएं दीं। परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी समेत कई सितारों ने प्यार भरे संदेश भेजे। दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। साल 2018 में शादी के बाद से ही दोनों की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा में रहती है। साल 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद अब दूसरी खुशखबरी की चर्चाओं ने परिवार की खुशियों को और बढ़ा दिया है। हालांकि कपल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस पोस्ट ने फैंस के बीच उत्साह जरूर बढ़ा दिया है।