कोरबा। जिले में एक दर्दनाक हादसे में राखड़ (ऐश) डेम फटने से एक JCB ऑपरेटर की मौत हो गई। हादसे के दौरान JCB मशीन सहित चालक मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल अन्य किसी के दबे होने की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि यह राखड़ डेम बिजली संयंत्रों से निकलने वाले कोयले के अवशेष (फ्लाई ऐश) से बनाया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिस्टम में लापरवाही के चलते डेम के फटने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद संयंत्र के मजदूर ही मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, जबकि प्रशासनिक टीम के पहुंचने की खबर अभी तक नहीं है। मामले को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं।
बड़ा हादसा:राखड़ डेम फटने से सैलाब में बहा JCB ड्राइवर,दर्दनाक मौत।
