इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी! नाबालिग से अश्लील वीडियो बनाकर 20 हजार की ब्लैकमेलिंग

Follow Us

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में साइबर क्राइम का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक नाबालिग के लिए भारी पड़ गया। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है, जहां एक अज्ञात युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से संपर्क साधा और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया। जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल के जरिए नाबालिग का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से 20 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। धमकी मिलने से नाबालिग डर गई और मानसिक रूप से परेशान हो गई। घटना से घबराई नाबालिग ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। परिजन तुरंत उसे लेकर अर्जुन्दा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर टीम की मदद ली जा रही है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए होने वाले इस तरह के अपराधों पर पुलिस ने सतर्कता बरतने की अपील की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन फ्रेंडशिप और साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवा