बिलासपुर। वनमंडल बिलासपुर में वन विभाग के भीतर विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक वनरक्षक ने अपने ही वरिष्ठ वनपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।जानकारी के अनुसार, वनरक्षक सौंपते हुए आरोप लगाया गया है कि, 2026 की एक शाम वनपाल लोकमणी त्रिपाठी ने उन्हें फोन कर कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। बातचीत के दौरान पहले एसडीओ निवास से जुड़े एक मुद्दे पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया।
वनरक्षक का आरोप है कि, फोन कॉल के दौरान वनपाल ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें नौकरी से निकलवाने तक की धमकी भी दी। इससे पहले भी दोनों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हाल ही में हुई बीट जांच को लेकर भी विवाद गहराया था, जिसमें कई जिम्मेदारियां वनरक्षक पर डाली जा रही थीं। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से असंतोष चल रहा था, जो फोन पर हुई बातचीत में खुलकर सामने आ गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद वन विभाग ने संज्ञान लिया है। डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि, पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभागीय स्तर पर मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
