बिलासपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब छात्रा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो पास में रहने वाली अन्य छात्राओं को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाकर आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
बिलासपुर: सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कानून छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव
