भाजयुमो ने ‘समरसता भोज’ के साथ मनाई बाबासाहब अंबेडकर की जयंती : बाबासाहब का संविधान ही सामाजिक एकता का आधार – सांसद बृजमोहन

Follow Us

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला द्वारा अनुसूचित जाति छात्रावास टिकरापारा में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य ‘समरसता भोज‘ का आयोजन किया गया। समरसता भोज कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहब अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत रत्न एवं संविधान निर्माण बााबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने न केवल देश को एक सशक्त संविधान दिया, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का मार्ग भी प्रशस्त किया। भारतीय संविधान निर्माण में भी उनका अहम योगदान है। उन्होंने लोगों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित कर दिया। उनके चिंतन का क्षेत्र मुख्यतः सामाजिक न्याय की समस्या थी इसीलिए स्वभाविक है उन्होंने मूलतः इसी दृष्टि से राजनीतिक विषयों पर विचार किया था। उन्होंने कहा, ‘समरसता भोज’ का यह आयोजन समाज में ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

भाजयुमो रायपुर शहर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने बताया कि बाबासाहब के विचारों और उनके द्वारा दिखाए गए समानता के रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। संविधान में निहित सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर ही नहीं अपितु मौलिक अधिकारों, धर्मनिरपेक्ष राज्य, केंद्र राज्य संबंधी शक्तिशाली केंद्र की स्थापना आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के निर्माण में अंबेडकर के व्यक्तित्व का प्रभाव दिखता है। भारत रत्न से अलंकृत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अथक योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। ‘समरसता भोज’ के माध्यम से युवाओं ने समाज में एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ज़ोन क्रमांक 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश मंत्री विशाल पांडेय, मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, जिला महामंत्री शंकर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महामंत्री जयप्रकाश देवांगन, मंडल अध्यक्ष राज गायकवाड़, स्वप्निल तिवारी, राकेश सिंह, विशाल शुक्ला, कृष्णा देवांगन, सत्यम पांडेय, गुरमीत सिंह, तरुण गुप्ता, मुकेश यदु, अन्वेष पांडेय, श्लोक शर्मा, ऋषभ ठाकुर, मनीष साहू, कृष्णा यादव, अजय देवांगन, जय प्रकाश फुटान, गोपी शर्मा, राहुल साहू, पीयूष ठाकुर, प्रशांत जगत रायपुर शहर जिले के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता समेत स्थानीय युवा उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।