87.3 स्कोर के साथ बनी अदाणी ग्रीन भारत की सबसे भरोसेमंद कंपनी

Follow Us

नई दिल्ली। रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर धाक जमाने वाली अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। सेबी (SEBI) में पंजीकृत रेटिंग एजेंसी ‘केयरएज-ईएसजी’ ने अदाणी ग्रीन को ‘ESG 1+’ रेटिंग दी है। कंपनी ने 87.3 का शानदार स्कोर हासिल किया है, जो वर्तमान में किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा प्राप्त किया गया अब तक का सबसे अधिक स्कोर बताया जा रहा है। यह उपलब्धि अदाणी ग्रीन को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और पारदर्शी गवर्नेंस के मामले में देश की सबसे विश्वसनीय कंपनी के रूप में स्थापित करती है।

केयरएज-ईएसजी की जांच में कंपनी की जलवायु परिवर्तन रणनीति, संसाधनों के कुशल प्रबंधन और कचरा निस्तारण की नीतियों को ‘सर्वश्रेष्ठ’ पाया गया। मूल्यांकन के दौरान यह सामने आया कि, अदाणी ग्रीन न केवल ऊर्जा उत्पादन कर रही है, बल्कि वह जीरो-वेस्ट-टू-लैंडफिल, सिंगल-यूज प्लास्टिक फ्री और नेट वॉटर पॉजिटिव जैसे कड़े मानकों पर भी खरी उतरी है। कंपनी की यह रेटिंग निवेशकों और ऋणदाताओं के बीच उसकी स्थिति को और मजबूत करेगी, जिससे भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय पूंजी जुटाना आसान होगा।

अदाणी ग्रीन के सीईओ आशीष खन्ना ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कहा कि, यह स्कोर हमारी सस्टेनेबिलिटी और अनुशासित गवर्नेंस के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह रेटिंग साबित करती है कि बड़े पैमाने पर विकास और पर्यावरण की सुरक्षा दोनों एक साथ संभव हैं। केयरएज के सीईओ सैकत रॉय ने भी कंपनी के भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि, AGEL का प्रदर्शन उद्योगों के लिए एक नया पैमाना है। इस सफलता ने न केवल अदाणी समूह के पोर्टफोलियो में चार चांद लगाए हैं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन (Energy Transition) में भारत की स्थिति को भी मजबूत किया है।