ग्रीन्स रेजिडेंशियल में बाउन्ड्री वॉल विवाद, बिल्डर पर लगा डराने-धमकाने का आरोप

Follow Us

रायपुर । राजधानी रायपुर के रामनगर कोटा में स्थित क्रेस्ट ग्रीन्स रेजिडेंशियल में बिल्डर ‌द्वारा सोसाइटी की बाउन्ड्री वॉल तोड़ने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिसे लेकर रविवार को सोसायटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गय। रहवासियों ने बताया कि बिल्डर ‌द्वारा सोसाइटी की बाउन्ड्री वाॅल तोड़कर इसे नए फेज में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि हमारे लिए गंभीर चिंता का विषय है। इससे हमारी मौजूदा सुविधाओं पर अत्यधिक दबाव और सुरक्षा व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जानकारी के अनुसार रहवासियों के ऊपर लगातार दबाव बनाया रहा है। असामाजिक तत्वों के द्वारा सोसाइ‌टी में प्रवेश कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी आई है। पूरे मामले की लिखित शिकायत संबंधित थाने में भी की जा चुकी है परंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य में कई गंभीर कमियों है। जिनका खामियाजा सभी रहवासी भुगत रहे हैं। बिल्डर द्वारा हमारे सोसाइटी को आवंटित सुविधाओं को नए प्रोजेक्ट में इस्तेमाल करने का प्रयास भी किया जा रहा है। जो कि अनैतिक है।उन्होंने बताया कि हम सभी रहवासी परेशान होकर अपनी परेशानी रखने को बाध्य हुए है ताकि प्रशासन और न्याय व्यवस्था हमें न्याय दे।

सोसाइटी से नगर निगम पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है

सोसाइटी अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम से सोसाइटी पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया गया है। लेकिन अब तक सोसाइटी को विधिवत हैंडओवर नहीं दिया गया है, जबकि मैटनैस का पूरा कार्य सोसाइटी द्वारा ही किया जाता है।

डराने-धमकाने और झूठे केस में फंसाने का दबाव

सोसाइटी निदेशक विशाल अग्रवाल ने बताया कि बिल्डर द्वारा लगातार रहवासियों को डराने-धमकाने, झूठे केस में फंसाने और असामाजिक तत्वों के माध्यम से दबाव बनाने का कार्य किया जा रहा है। असामाजिक तत्वों के द्वारा सोसाइ‌टी में अनाधिकृत प्रवेश कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।