‘कॉकटेल 2’ का पहला गाना ‘जब तलक’ आउट, लेकिन फैंस का उतरा चेहरा; बोले- ‘इसमें नया क्या है?’

Follow Us

मुंबई। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। मेकर्स लगातार फिल्म से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने फिल्म के गाने ‘जब तलक’ का फर्स्ट लुक रिलीज किया, लेकिन फैंस इसे लेकर खास उत्साहित नजर नहीं आए।

गाने की क्लिप देखकर लग रहा है कि मूवी दोस्ती, प्यार और पागलपन के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो गाने के लुक में भी मेकर्स ने लिखा। गाने से पहली ‘कॉकटेल’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म की मस्ती की झलक दिखाई दी। हालांकि ये क्लिप सामने आने के बाद फैंस ज्यादा खुश नहीं दिखाई दिए। बता दें कि ये क्लिप थिएटर्स में पहले रिलीज हो चुका था, जिसके बाद इस लुक में मेकर्स ने कुछ अलग नहीं किया। इसी को लेकर लोग नाराज हो गए, और कमेंट में इस बात का जिक्र करने लगे।

उन्होंने लिखा कि ये तो हम पहले ही थिएटर में देख चुके थे, फिर इसकी इतनी हाइप क्यों बनाई। कई यूजर्स ने इस बात का जिक्र करते हुए कमेंट किया और इसे निराशाजनक बताया। यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘कॉकटेल 2’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर लीड रोल में हैं।