ऐसी क्या मजबूरी जिसमें बंद शटर खोले जा रहे है : दीप्ति दुबे

Follow Us

रायपुर । कांग्रेस नेत्री श्रीमती दीप्ति दुबे ने पंडरी कपड़ा मार्केट में रोड किनारे बंद शटर को दुकानदारों के दबाव के चलते खोले जाने की निंदा करते हुए कहा कि पंडरी कपड़ा मार्केट के 19 दुकानदार जिन्होंने नियमों को ताक में रख सड़क किनारे अतिरिक्त शटर लगा कर व्यवसाय कर रहे थे जिससे आए दिन ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती थी जिसे देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर ने सड़क किनारे लगाए शटर को नियम विरुद्ध बताते हुए निगम चुनाव से पूर्व इन दुकानों की शटर को बंद करा दिया था। जिसे अब महापौर मीनल चौबे ने व्यापारियों के दबाव के आगे खोलने की अनुमति दे दी है इससे पता चलता है की ट्रैफिक का दबाव इन व्यापारियों के आगे कुछ भी नहीं है। शहर की जनता फिर से इस समस्या को भुगतने जाएगी। दीप्ति दुबे ने महापौर मीनल चौबे से आग्रह किया कि वे किसी के दबाव के आगे ना झुके और पंडरी कपड़ा मार्केट की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखे।