छत्तीसगढ़ से दो लोगों का हुआ चयन, एमसीबी की दर्शना और डीएसपी ध्रुव हुए सफल

Follow Us

मनेन्द्रगढ़/रायपुर। प्रदेश के दो अभ्यर्थियों ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इनमें एमसीबी जिले की भाजपा पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह को 283वीं रैंक हासिल हुई, जबकि धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव को 623वां रैंक मिला है। ध्रुव डीएसपी के पद पर हैं। आपको बता दें की डीएसपी ध्रुव धमतरी के परसवानी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में छत्तीसगढ़ पीएससी में सफल हुए थे, और वे डीएसपी के पद पर हैं। इससे परे एमसीबी की दर्शना सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) में 283वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दर्शना आईपीएस बन सकती है। वहीं दर्शना सिंह के पिता अरूण सिंह राशन दुकान संचालक है, और माता सीमा सिंह नगर पंचायत जनकपुर की भाजपा की पार्षद हैं। दर्शना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद निरंतर मेहनत और लगन के साथ यूपीएससी की तैयारी की और आखिरकार अपने सपने को साकार कर दिखाया। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दर्शना सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। एमसीबी जिले के लिए यह उपलब्धि गौरव का विषय है कि यहां की बेटी देश की सर्वोच्च सेवाओं में शामिल होकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेगी।