हिट एंड रन हादसे के मामले में पुलिस की धीमी कार्रवाई, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक्सप्रेस वे के अटल चौक पर हुए हिट एंड रन हादसे के मामले में दस दिन बाद भी पुलिस की धीमी कार्रवाई से पीड़ित परिवार और स्थानीय कॉलोनीवासियों में भारी आक्रोश है। 27 फ़रवरी को सुबह 6 बजे एक महिंद्रा थार चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया था । इस घटना में वर्धमान नगर निवासी एल‌आईसी के रिटायर्ड अधिकारी केएस गुप्ता 62 की मौत हो गई थी। वे मार्निंग वॉक पर निकले थे। आपको बता दें की घटना के बाद परिजनों ने माना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। यहां तक कि थार का नंबर, मालिक का नाम आदि लोगों ने ही उपलब्ध कराया है, की यह थार आरटीओ में शैलेन्द्र नगर निवासी अनिल कुमार पटाड़िया के नाम रजिस्टर्ड है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर फुटेज नहीं है कहकर पल्ला झाड़ लिया था। लोगों ने आसपास लगे निजी सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से ट्रेस किया। ज्ञान पुलिस की भूमिका पर कारण लोगों में असंतोष है। वहीं इसके विरोध और कार्रवाई की मांग को लेकर में पीड़ित परिवार, कॉलोनी के सदस्य सामूहिक रूप से माना थाना पहुँचे। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द दोषी को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। मौजूद पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि थार जब्त करने और ड्राइवर को आज एक दो घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।