सनी देओल ने अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में अपने पिता को खास तरह से श्रद्धांजलि दी है। फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं

Follow Us

मुंबई | सनी देओल की अगुआई वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इस पर अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल के क्रेडिट ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। सनी देओल ने अपने पिता और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया था।


सनी देओल ने पिता को दी श्रद्धांजलि
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के शुरुआत में सभी कलाकारों के नाम दर्शाए गए हैं। हालांकि इसमें जिस तरह से सनी देओल का नाम दर्शाया गया है उससे फैंस हैरान हो गए हैं। क्रेडिट में सनी देओल के नाम के सामने लिखा आता है ‘सनी देओल (धर्मेंद्र का बेटा)’ इस नाम ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दर्शक यह मान रहे हैं कि सनी देओल और फिल्म की टीम ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है।

सनी देओल के नाम पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सनी देओल के नाम के आगे धर्मेंद्र का नाम जोड़े जाने पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है एक सुपरस्टार का परिचय देने का बहुत अच्छा तरीका है। एक और यूजर ने लिखा है ‘बॉर्डर 2’ की टीम की तरफ से धर्मेंद्र जी को बहुत अच्छी तरह से श्रद्धांजलि दी गई है। एक और यूजर ने लिखा है सनी देओल जिन्हें शुरू में धर्मेंद्र के बेटे के रूप में पेश किया जाता है, वे सब कुछ अलग करते हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसमें सनी देओल ने लीड रोल में वापसी की है। वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने भी इसमें अदाकारी की है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।