बनारसी साड़ी और बैक जूलरी में श्वेता तिवारी का देसी लुक, तस्वीर देख फैंस के उड़े होश

Follow Us

मुंबई। 45 साल की श्वेता तिवारी स्टाइल के मामले में कभी पीछे नहीं रहतीं। अब बनारसी साड़ी में हसीना का बेहद सुंदर फोटोशूट लोगों का दिल जीत रहा है। जिसे उन्होंने कमाल के ट्विस्ट के साथ मॉडर्न टच दिया और देसी ग्लैमरस दिखाकर छा गईं। तभी तो उनकी तस्वीरें सामने आते ही लोग दीवाने हो गए और उनके कातिलाना रूप से नजरें नहीं हटा पाए। जिसे इंस्पायर होकर आप भी अपने साड़ी लुक को ट्विस्ट दे सकती हैं। ​श्वेता वैसे तो हर तरह के कपड़ों को बखूबी कैरी करना जानती हैं, लेकिन साड़ी की बात ही अलग है। जिसमें उनका ग्रेसफुल अंदाज दिल जीतने के साथ ही महिलाओं को फैशन गोल्स भी दे गया। जिससे आइडिया लेकर वे शादी- पार्टी के लिए खुद को स्टाइल कर सकती हैं। आपको बता दें की हमेशा ही अपने लुक्स से इंप्रेस करने वाली श्वेता यहां खूबसूरत- सी बनारसी सिल्क साड़ी में अपनी देसी ब्यूटी दिखा रही हैं। जिसे उन्होंने बड़े सुंदर तरीके से ड्रेप किया, जो उन्हें एलिगेंट लुक दे गया। श्वेता क्रिमसन मरून प्योर बनारसी सिल्क साड़ी पहने हुए हैं। जिसे गोल्ड जरी वर्क से सजाया गया है। जिसका फ्लोरल लीफ बॉर्डर लुक को रिच और रॉयल टच दे रहा है, तो साड़ी पर बने ट्रेडिशनल वीव इसे टाइमलेस और हेरिटेज इंस्पायर्ड बनाते हैं।

जहां जरी को बॉर्डर और पल्लू पर हैवी रखा है, तो बाकी साड़ी पर लीफ पैटर्न में मोटिफ्स बनाए, जो ओवरऑल लुक को क्लासी बना गया। साड़ी के साथ श्वेता ने वेलवेट का मरून ब्लाउज पहना। जिसे हाफ स्लीव्स के साथ डीप यू नेकलाइन देकर डिजाइन किया। जिसमें तड़का लगाने का काम उनकी जूलरी कर गई। वो भी उनकी लेयर्ड चेन, जिसे उन्होंने बैक पर स्टाइल किया, जो नेकलाइन एरिया को कॉम्प्लिमेंट करते हुए लुक में ग्लैम कोशेंट बढ़ा गई। जिससे उनका लुक एलिवेट हुआ और इसकी पूरी वाइब ही चेंज हो गई। यही नहीं श्वेता की बाकी की जूलरी भी काफी शानदार है, जिसे ग्रीन, रेड और टरक्वॉइज ब्लू कलर ऐ़ड करके क्लासी टच दिया। उनका स्टनिंग चोकर सेट, कंधे को तक टच करते इयररिंग्स और हाथ फूल लुक में क्लासी वाइब्स ले आए। वहीं, माथे पर छोटी- सी बिंदी लगाकर उन्होंने लुक को सॉफ्ट वैवी टच बालों के साथ फाइनल टच दिया। जिसमें श्वेता की सुंदरता पर दिल आ गया। रिच बनारसी साड़ी चुनें, खासकर मरून या कोई डार्क शेड। गोल्डन जूलरी के साथ कलरफुल स्टोन का टच ऐड करें। प्लेन ब्लाउज के साथ श्वेता की तरह जूलरी स्टाइल करें, जो लुक की वाइब चेंज कर देगी। मेकअप को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखें, बालों को हल्का वैवी टच के साथ ओपन रखें। ऐसे में श्वेता के देसी लुक से इंप्रेस होकर आप भी इन सिंपल टिप्स से देसी रॉयल लुक पा सकते हैं। बस ध्यान रहे कि एक्सेसरीज को सिंपल रखें ताकि साड़ी हाइलाइट हो।