शाहरुख खान की मैनेजर ने साड़ी में दिखाई हीरोइन जैसी अदा, देसी रूप ने 42 की उम्र में जीता दिल, नहीं हटी लोगों की नजर

Follow Us

मुंबई। ​शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी इस बार एक्टर के किसी काम की वजह से नहीं बल्कि अपने फैशनेबल अंदाज के चलते चर्चा में आ गई हैं। हसीना के साड़ी में खूबसूरत लुक्स देखने को मिले। जिनसे आइडिया लेकर आप भी खुद को स्टाइल करती हैं। वो कैसे? चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है। ऐसे में उनका लाइमलाइट में बना रहना लाजमी है, तो उनसे जुड़े लोगों पर भी सबकी नजरें रहती हैं। उनकी बीवी- बच्चों के अलावा मैनेजर पूजा ददलानी भी अक्सर चर्चा में आ जाती हैं। जिन्होंने अब साड़ी में अपनी खूबसूरती से दिल जीत लिया। हसीना ने अपनी दोस्त की वेडिंग से अपने फोटोज शेयर किए हैं। जहां उनके देसी लुक्स किसी हीरोइन से कम नहीं लगे।

बेशक 42 साल की पूजा फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं, लेकिन वह कैमरे के पीछे ही रहती हैं। शाहरुख के साथ वह अक्सर इवेंट्स में स्पॉट होती हैं। जहां उनका सादा- सिंपल रूप दिखता है, तो अब शादी के लिए वह साड़ी पहनकर एकदम बन- ठनकर तैयार हुईं। जिससे आइडिया लेकर तो आप भी खुद को स्टाइल कर सकती हैं, जो क्लासी के साथ खूबसूरत लगेगा। अक्सर ही बॉलीवुड पार्टीज में नजर आने वाली पूजा के यहां साड़ी में दो अलग- अलग लुक देखने को मिले। जहां आइवरी एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी में उनका लुक सटल और रॉयल एलिगेंस दिखा गया, तो पिंक कलर की साड़ी ट्रेडिशनल, फेस्टिव और वेडिंग वाइब्स दे रही है। जिन्हें पूजा ने बड़े- ही ग्रेस के साथ कैरी किया और देसी ब्यूटी दिखाकर दिल जीत गईं।

पहले पूजा के आइवरी साड़ी लुक की बात करते हैं, जिस पर सेम टोन कलर से हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई। साड़ी के पल्लू पर फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं, तो बॉर्डर को चौड़ा रखते हुए वैव पैटर्न बनाया। फिर फ्लोरल बेल दी और आखिर में कटआउट डिटेलिंग के साथ वाइट पर्ल्स लगाकर बॉर्डर को फाइनल टच दिया। वहीं, प्लीटेड एरिया को वैव पैटर्न से हैवी टच देकर पूरी साड़ी पर सेक्विन और मिरर वर्क से शाइन ऐड की। जिसे ओपन पल्लू के साथ ग्रेसफुली ड्रेप करके पूजा साड़ी में सुंदर लगीं। जहां साड़ी के पल्लू को लाइटवेट रखकर साड़ी की प्लीट्स को हैवी वर्क से सजाया, तो लुक में और ड्रामा ऐड करने के लिए उन्होंने थर्ड क्वाटर स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना। जिसे जालीदार पैटर्न बनाकर हैवी टच दिया और सेक्विन डिटेलिंग से चमक जोड़ दी। वहीं, स्लीव्स के बॉर्डर पर लगी वाइट मोतियों वाली लटकन और स्कूप नेकलाइन के साथ लुक पूरा हुआ। इसे पूजा ने मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल किया। जहां उनका डायमंड नेकलेस, स्टड इयररिंग्स, कंगन और रिंग्स वाला अंदाज साड़ी की खूबसूरती को निखार गया।

दूसरे लुक के लिए पूजा ने ब्राइट पिंक कलर की साड़ी को चूज किया, जो उन्हें कॉम्प्लिमेंट कर गई। जहां साड़ी पर बांधनी स्टाइल प्रिंट हो रखा है, तो बॉर्डर को सुनहरी डिटेलिंग देकर हाइलाइट किया और ग्रीन कलर से इसमें कलर कंट्रास्ट ऐड कर दिया। वहीं, पूरी साड़ी पर बने गोल्डन वैवी लाइन्स वाले डिजाइन के बीच में वाइट, ग्रीन और येलो डॉट्स से बना प्रिंटेड डिजाइन स्टनिंग लगा। जिसके पल्लू और बॉर्डर के आसपास कलरफुल फ्लोरल और पैच बने हैं। जिसे भी पूजा ने ओपन पल्लू के साथ ड्रेप किया। साड़ी के साथ पूजा ने डीप राउंड नेकलाइन वाला पिंक थ्री- फोर्थ स्लीव ब्लाउज पहना। जिसके बॉर्डर और नेकलाइन को सुनहरी लेस से सजाकर बाकी के हिस्से पर सुनहरी बूटियां दी हैं। जिसके सटल- सोबर डिजाइन साड़ी के साथ सुंदर लगा। वहीं, लुक को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए पूजा ने जूलरी में ज्यादा कलर कॉम्बो नहीं रखा। वह स्टेटमेंट नेकलेस के साथ मैचिंग स्टड पहने हुए हैं, तो एक हाथ में कंगन और दूसरे में वॉच कैरी की। जहां छोटी-सी बिंदी लगाकर खुले बाल किए पूजा का स्टाइल बेहद सुंदर लगा।