रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। सांसद ने X पोस्ट में बताया, तमिलनाडु से उपचार कर स्वस्थ होकर लौटे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी से उनके निवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्हें पूर्ण स्वस्थ और प्रसन्न देखकर अत्यंत संतोष और खुशी हुई। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
तमिलनाडु से उपचार कर स्वस्थ होकर लौटे रमन सिंह, बृजमोहन ने मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम
