रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने आज UPSC 2025 परिणाम में ऑल इंडिया 35वां रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली वैभवी अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचकर उनको सम्मानित किया एवं वैभवी को उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा प्रदान की। इस अवसर पर डीसीपी (नार्थ) मयंक गुर्जर एवं एडिशनल डीसीपी (मुख्यालय) डॉ अर्चना झा एवं पुलिस कमिश्नरी टीम के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया। इस परीक्षा में पूरे देश से 958 कैंडिडेट सफल हुए हैं। रायपुर से तीन युवाओं ने इस परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने 35वां रैंक हासिल किया है। रौनक अग्रवाल ने 772वां रैंक प्राप्त किया है। संजय डहरिया ने 946वां रैंक हासिल कर रायपुर और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है।
रायपुर पुलिस कमिश्नर ने UPSC परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल का किया सम्मान
