रायपुर। राहुल गांधी की सोच हमेशा आरएसएस और बीजेपी विरोधी रही है, जब-जब आरएसएस और बीजेपी के बड़े आयोजन की चर्चा देशभर में होती रहती है, इस बीच राहुल गांधी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते है, कभी विश्व की मीडिया की रिपोर्ट को लेकर सरकार को घेरते रहते है या तो कभी सीमा रेखा में कब्जे को लेकर मोदी सरकार को अस्थिर करने पीछे नहीं हटते। साथ ही राहुल गांधी विदेश यात्रा के दौरान विदेशी मीडिया के सामने देश की छवि ख़राब करते है। वर्तमान में बजट सत्र 2026 – 27 जारी है, बजट सत्र पेश होने के बाद सांसद अपनी अपनी राय बजट पर रख रहे है, नियमित लोकसभा की कार्रवाई में शामिल हो रहे है, लोकसभा की कार्रवाई के दौरान जब हंगामा शुरू होता है, तब कुछ मिनट के लिए लोकसभा कार्रवाई स्थगन करना पड़ता है, इस दौरान सभी सांसद संसद भवन के बाहर चर्चा करते नजर आते है, कभी कभी नेताओं की ऐसी मुलाकात चर्चा का विषय बन जाती है। वहीं आज एक ताजा तस्वीर सामने आई है, जिसमें आरएसएस नेता और पूर्व सांसद सहस्त्रबुद्धे, दिग्विजय सिंह, राहुल गांधी , प्रियंका गांधी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक साथ नजर आ रहे है, जिस पर वरिष्ठ पत्रकार शकील अख़्तर ने अपने पोस्ट में लिखा, जिस समय राहुल प्रियंका बाहर आ रहे थे मकर द्वार से उस समय दिग्विजय सिंह आरएसएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सहस्त्रबुद्धे से बात कर रहे थे। राहुल और प्रियंका का उनसे परिचय कराते हुए दिग्विजय ने कहा कि यह बड़े काम के आदमी हैं। वहीं दिग्विजय ने कहा ओबवियसली कांग्रेस की मगर लेफ्ट की और आरएसएस की भी। राहुल ने कहा नहीं नहीं हमारी और आरएसएस की विचारधारा बिल्कुल अलग है। दिग्विजय ने कहा बिल्कुल सही। मगर मैं लोगों को आरएसएस की असली विचारधारा बताऊंगा जिससे वह उसे समझ सकें। यह सारी बातें आरएसएस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सहस्त्र बुद्धि की मौजूदगी में हुईं।
राहुल गाँधी ने की RSS नेता से मुलाकात, सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी हुए शामिल
