बीएसयूपी कॉलोनी मरीन ड्राइव में पुलिस ने की सरप्राईज चेकिंग

Follow Us

रायपुर : रायपुर पुलिस ने बीएसयुपी कालोनी मरीनड्राईव का सघन चेकिंग कर वहां निवासरत लोगों का वेरिफिकेशन किया गया तथा परिवार में कितने लोग हैं कहां से आए है क्या – क्या काम करते है। सभी का जानकारी लिया गया साथ ही वहां निवासरत लोगों की गाड़ियों का नाम नंबर नोट कर गाड़ियों का कागजात थाना लाकर दिखाने हेतु नोटिस दिया गया । संवाद से समाधान कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसयुपी कालोनीवासियों की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल व सहायक पुलिस आयुक्त श्री रमाकांत साहू (मध्य जोन) तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा द्वारा बैठक लेकर उनकी समस्याओं को सुना गया था।जिसमे कालोनीवासियों ने 03 समस्याएं बतायी थी 01 कालोनी व देवारपारा के बीच का दीवार टुटा होना जिससे असामाजिक तत्वों का कालोनी में प्रवेश होता है। 02 शिकायत करने हेतु कोईसंपर्क नंबर का न होना। 03 सीसीटीवी कैमरे लगवाना। उपरोक्त शिकायतों में से (01 व 02) शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु प्रयास जारी है। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस की सक्रियता लगातार पेट्रोलिंग व असामाजिक तत्वोंपर लगातार कार्यवाही, नशे के खिलाफ लगातार अभियान होने के कारण प्रातः चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु व व्यक्ति नहीं मिला ।