नई दिल्ली। आज कल लोगों का अलग ही रवैया है, इन्हे पेट्स इतने पसंद है की कई लोगों को घरों में कुत्ता या बिल्ली जैसे पालतू जानवरों को पालना बहुत ज्यादा पसंद होता है। आज के समय में लोगों के लिए पालतू जानवर सिर्फ शौक नहीं रह गए हैं, बल्कि वे परिवार का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। सुबह की सैर से लेकर रात की चाय तक, हर जगह वह उन्हें साथ रखते हैं। जब अचानक कहीं बाहर जाने की जरूरत पड़ती है, तो सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि पालतू को किसके भरोसे छोड़ा जाए। इसी वजह से कई लोग पालतू जानवर पालने से हिचकिचाते हैं, जबकि कुछ लोग अपने सारे ट्रैवल प्लान पालतू के हिसाब से बनाते हैं। हालांकि, ट्रेन और फ्लाइट से ट्रैवल करते समय पालतू जानवरों को साथ ले जाना पूरी तरह संभव है। इसके लिए रेलवे और एयरलाइंस के तय नियमों का पालन करना अनिवार्य है। अगर आप भी अपने पालतू जानवर के साथ ट्रैवल करने का सोच रहे हैं, तो इन नियमों को जरूर फॉलो करें।
वहीं भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यही ट्रेन अब आपके पालतू जानवर के लिए भी सुरक्षित सफर का ऑप्शन बन चुकी है। ऐसे में भारतीय रेलवे की कुछ शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने पालतू के साथ आरामदायक सफर चाहते हैं, तो एसी फर्स्ट क्लास का कैबिन बुक करना बेहतर ऑप्शन है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, 4 बर्थ और 2 बर्थ वाला कैबिन पूरा एक ही यात्री के नाम पर होना चाहिए, ताकि इससे दूसरे यात्रियों को असुविधा न हो। अगर आप ट्रेन में छोटे पालतू जानवरों को बास्केट में रखकर लेकर जाना चाहते हैं, तो उनके साथ किसी भी क्लास में ट्रैवल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से रेलवे के अधिकारियों को जानकारी देना होगी और निर्धारित फीस भी देनी होगी।
आपको बता दें की कुत्ता या बिल्ली के साथ सफर करने से पहले उनकी टिकट लेना जरूरी है। इसके लिए आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या टिकट काउंटर पर भी जाकर टिकट ले कर सकते हैं। वहीं, एक बार टिकट जारी होने के बाद उसकी जानकारी आपको मोबाइल और ईमेल पर मिल जाएगी। ध्यान रखें कि पालतू जानवर के टिकट पर रिफंड नहीं मिलता। इसलिए सफर की डेट तय करने से पहले सोच-समझकर प्लान बनाएं। अगर सफर लंबा है और आप फ्लाइट से ट्रैवल करने का सोच रहे हैं, तो भी अपने पालतू को साथ ले जा सकते हैं। हालांकि, सभी एयरलाइंस के अलग-अलग नियम हैं। ऐसे में कुछ फ्लाइट्स में सिर्फ 10 किलो वजन ले जाने की अनुमति होता है, जिसमें सामान और पालतू जानवर दोनों का कुल वजन शामिल है। 10 किलो से ज्यादा वजन होने पर उन्हें स्पेशल कंटेनर में कार्गो सेक्शन में सुरक्षित रखा जाता है। टिकट बुक करने से पहले पालतू जानवर से जुड़ी शर्तें, वेट लिमिट और फीस की जानकारी लेना जरूरी है। खासतौर पर इंटरनेशनल ट्रैवल में नियम और सख्त हो जाते हैं। जैसे इंसानों के लिए पासपोर्ट जरूरी होता है, वैसे ही पालतू जानवरों के लिए भी पेट पासपोर्ट बनवाना जरूरी है। इसमें जानवर की पहचान, माइक्रोचिप नंबर और वैक्सीनेशन का पूरा रिकॉर्ड होता है। इंटरनेशनल ट्रैवल से पहले जानवरों के डॉक्टर से हेल्थ सर्टिफिकेट लेना जरूरी है। इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं मिलती।
